October 18, 2024

JK KHABAR NOW

JOURNALISM IS PASSION

नैनीताल पुलिस के “Operation Narco strike”के अंतर्गत कार्यवाही में कालाढूंगी पुलिस ने स्मैक की खेप के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

कालाढूंगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा दिनांक 24 नवंबर 2021 से 10 दिवसीय Operation Narco strike-Nainital against drugs अभियान प्रचलित है।
इसी क्रम में आज दिनांक 25/11/2021 को थानाध्यक्ष कालाढूंगी नंदन सिंह रावत के दिशा निर्देशन एवम उपनिरीक्षक महेश राम विश्वकर्मा के नेतृत्व मैं थाना कालाढूंगी पुलिस द्वारा गुलजारपुर बंकी तिराहा के पास कालाढूंगी से गुलजारपुर चकलुवा कालाढूंगी निवासी एक व्यक्ति को 5.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना कालाढूंगी में f.i.r. no 273/21 धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त विगत दिनों थाना कालाढूंगी में एन.डी.पी.एस. की धाराओं में पंजीकृत दो अभियोगो में मुख्य अभियुक्तों को स्मैक की सप्लाई करने के जुर्म में धारा 29 एन.डी.पी.एस. के अंतर्गत वांछित किया गया था। अभियुक्त उपरोक्त आज भी स्मैक की खेप के क्रय-विक्रय हेतु निकला हुआ था जिसे थाना कालाढूंगी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम में
1 उ0नि0 महेश राम विश्वकर्मा
2 कांस्टेबल होशियार राम
कांस्टेबल उपेंद्र कुमार
कॉन्स्टेबल मनोज जोशी।
थाना कालाढूंगी सम्मिलित रहे।