कालाढूंगी। 413.72 लाख रुपए की लागत से बने मैथीशाह नाले के पुल का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री द्वारा 26 नवंबर 2021 को हुआ। वही 2 महीने के भीतर ही मैथीशाह नालें पुल की शुरुआत की रोड में डामरीकरण उखड़ने से रोड में पड़े गढ्ढे ही गढ्ढे।
लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी द्वारा निर्मित मैथीशाह नाला पुल 413.72 लाख रुपए की लागत से बन कर कई सालों में तैयार हुआ। जिसका लोकार्पण कैबिनेट मंत्री व विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत द्वारा 26 नवंबर 2021 को किया गया था। वही लोक निर्माण विभाग व ठेकेदार की मिलीभगत से डामरीकरण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। जिसके चलते 2 महीने के भीतर ही पुल की शुरुवात में डामरीकरण उखड़ कर गढ्ढों में तब्दील हो गया। वहीं स्थानीय लोगों में लोक निर्माण विभाग व ठेकेदार के प्रति रोष व्याप्त है।
More Stories
उत्तराखंड के बाद हिमाचल प्रदेश में जोशीमठ जैसे संकट की आशंका
सीएम धामी ने की घोषणा- जोशीमठ के आपदा पीड़ितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से देंगे अपना एक महीने का वेतन
जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी आरती आर्या के समर्थन में उतरी ग्राम सभा नयागांव चंदन सिंह की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं