IND vs NZ Highlights: 165 पर ऑलआउट हुआ भारत, न्यूजीलैंड की चौथे टी20 में 50 रन से जीत; सैंटनर को तीन विकेट
Live Cricket Score, India vs New Zealand (IND vs NZ) 4th T20: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम 4-0 की बढ़त हासिल करने का लक्ष्य लेकर उतरी है। मेजबानों ने शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।