आज का मौसम 30 जनवरी: बर्फबारी बढ़ाएगी ठंड, 9 राज्यों में शीतलहर तो 5 राज्यों में बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather Today Forecast, आज का मौसम 30 जनवरी 2026: ठंड के बीच 9 राज्यों में शीतलहर तो वहीं 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में बारिश के बाद सर्दी और ज्यादा बढ़ सकती है।

आज का मौसम 30 जनवरी: बर्फबारी बढ़ाएगी ठंड, 9 राज्यों में शीतलहर तो 5 राज्यों में बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
नई दिल्ली: देश के 9 राज्यों में मौमस विभाग ने आज भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है। IMD ने दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश और राजस्थान से लेकर हिमाचल प्रदेश तक कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने ( India Meteorological Department ) ने 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग (IMD) ने आज (30 जनवरी) के लिए गिरते तापमान और घने कोहरे की चेतावनी दी है। अलर्ट में कहा गया है कि सुबह और रात के समय पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। उत्तर भारत के 19 शहरों में शीतलहर का रौद्र रूप भी देखने को मिल सकता है।
5 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर भारत के 8 राज्यों में भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ शामिल हैं। वहीं, जिन 5 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। इन राज्यों में बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने राजस्थान में 31 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया है तो वहीं 1 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ लद्दाख में बादल बरसने की चेतावनी दी है
Bihar से Rajasthan तक धुंध का अलर्ट
मौमस विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और बिहार में धुंध की मोटी चादर नजर आने की चेतावनी भी दी है। इन राज्यों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम होने की उम्मीद है। वहीं, अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की बात कही है। हालांकि, मध्य भारत का तापमान इसके उलट रहने वाला है। मध्य भारत में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी के साथ थोड़ी राहत मिल सकती है। IMD ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ की पहचान की है जो अभी उत्तर-पूर्वी ईरान (IRAN) के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में मौजूद है।
Delhi-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम
देश की राजधानी में शीतलहर का कहर जारी है। मौसम में आए बड़े बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और देर रात घने कोहरे के चलते दृश्यता भी काफी कम हो गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 30 जनवरी को एनसीआर में सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है।
Temperature में गिरावट की चेतावनी
IMD ने 31 जनवरी और 1 फरवरी को NCR में मौसम मौसम के करवट लेने की आशंका जताई है। 31 जनवरी को अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश या गरज के साथ छींटे और तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 1 फरवरी को मौसम विभाग ने खास अलर्ट जारी किया है। इस दिन सुबह से रात तक गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
Uttar Pradesh में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद मौसम बदल गया है। IMD ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित कई शहरों में तेज हवा चलने की चेतावनी दी है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ शहर और उसके आसपास आज (30 January) की सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। दिन में धूप खिलेगी, लेकिन रात में पारे में गिरावट आने की पूरी संभावना है। UP के 15 जिलों में कोहरा छाया रह सकता है।
Uttarakhand में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड के 5 शहरों में आज सुबह घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने हरिद्वार (Haridwar) और उधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा देहरादून (Dehradun), पौड़ी, नैनीताल (Nainital) और चंपावत के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। IMD ने चार पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रु
शेयर करें
संबंधित खबरें

कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट 6 घंटे बंद रहा:सर्च करने पर लिखा आ रहा था- प्रोफाइल उपलब्ध नहीं; फैंस अनुष्का से वजह पूछ रहे थे

देश के लिए पारदर्शी, निष्पक्ष एआई परिवेश क्यों है जरूरी? पीएम मोदी ने बताई अहम बात

PAK vs AUS: पाकिस्तान को ही बाबर आजम पर भरोसा नहीं, टी20 विश्व कप से पहले दिया 440 वोल्ट का झटका

वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान का ड्रामा, आइसलैंड के बाद अब इस देश ने भी लिए मजे

Ajit Pawar Death in Plane Crash: अजित पवार का निधन कैसे हुआ, कैसे चली प्लेन क्रैश में गई जान, कहां हुआ हादसा?
ट्रेंडिंग अभी
No trending articles available
