बल्ला लोहे का तो नहीं है... अभिषेक शर्मा ने मचाई ऐसी तबाही, बैट चेक करने लगे ये दो कीवी खिलाड़ी!
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 में भारत के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने तबाही मचा दी। उन्होंने 340 के स्ट्राइक रेट से ब्ललेबाजी की।

बल्ला लोहे का तो नहीं है... अभिषेक शर्मा ने मचाई ऐसी तबाही, बैट चेक करने लगे ये दो कीवी खिलाड़ी!
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 25 जनवरी को खेला गया। यह मुकाबला भारत ने 8 विकेट से जीत लिया। 154 रन का टारगेट टीम इंडिया ने सिर्फ 10 ओवर में ही चेज कर लिया। इसमें अभिषेक शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 340 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंद में 68 रन ठोक डाले। अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में 7 चौके और 5 छक्के भी लगाए।
कीवी खिलाड़ियों ने किया अभिषेक का बैट चेक
मैच खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड के डिवोन कॉन्वे और जैकब डफी अभिषेक शर्मा का बल्ला चेक करते हुए नजर आए। इस मोमेंट की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। अभिषेक उस वक्त काफी हंसते हुए नजर आए। बता दें कि अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में सिर्फ 14 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह भारत के लिए दूसरा सबसे तेज टी20 में अर्धशतक था।
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
भारत ने टॉस जीतकर गुवाहाटी में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। न्यूजीलैंड की बैटिंग इतनी अच्छी नहीं रही। वे 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन ही बना पाए। भारत के लिए 3 विकेट जसप्रीत बुमराह ने झटके। 2-2 विकेट रवि बिश्नोई और हार्दिक पंड्या को मिले। ग्लेन फिलिप्स ने कीवी टीम के लिए सर्वाधिक 48 रन बनाए थे।
154 रन के टारगेट का पीछा करने जब भारतीय टीम उतरी थी तो उनका पहला विकेट पहली गेंद पर ही गिर गया था। संजू सैमसन को पहली बॉल पर मैट हेनरी ने गजब बोल्ड मारा था। इसके बाद अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर बोला। सूर्यकुमार यादव ने भी नाबाद 57 रन बनाए। ईशान किशन 28 रन बनाकर आउट हो गए थे। न्यूजीलैंड के लिए 1-1 विकेट मैट हेनरी और ईश सोढ़ी ने लिया।
शेयर करें
संबंधित खबरें

रोहित शर्मा के लिए वर्ल्ड कप 2027 का क्या है गंभीर-अगरकर का प्लान? पूर्व क्रिकेटर ने खोला ड्रेसिंग रूम के अंदर का राज

'खत्म हो रही हैं अमेरिका की मिसाइलें', रिपोर्ट में दावा; ट्रंप ने ईरान पर हमला रोकने के लिए कहा

ब्लैक सी में भारतीय की मौत के बाद अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी

BIG BIG BREAKING..…..शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

