PAK vs AUS: पाकिस्तान को ही बाबर आजम पर भरोसा नहीं, टी20 विश्व कप से पहले दिया 440 वोल्ट का झटका
Pakistan vs Australia: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच के दौरान बाबर आजम को करारा झटका दे दिया। बाबर का बल्लेबाजी पोजिशन बदल दिया गया है।

PAK vs AUS: पाकिस्तान को ही बाबर आजम पर भरोसा नहीं, टी20 विश्व कप से पहले दिया 440 वोल्ट का झटका
लाहौर: बाबर आजम एशिया कप में पाकिस्तान की टीम का हिस्सा नहीं थे। उनके बल्ले से रन तो निकल रहे थे लेकिन स्ट्राइक रेट की समस्या थी। एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को फाइनल में भारत के खिलाफ करारी हार मिली। उस टूर्नामेंट के बाद बाबर की टीम में वापसी हो गई। वापसी के बाद से 8 मैचों में उन्होंने दो अर्धशतक लगाए तो तीन मैचों में खाता नहीं खुला। स्ट्राइक रेट की समस्या भी बनी रही।
बाबर आजम चौथे नंबर पर उतरे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान के लिए बाबर आजम तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए नहीं उतरे। पाकिस्तान ने उन्हें चौथे नंबर पर उतारा। उन्होंने 20 गेंदों का सामना किया और 24 रन बनाए। इस दौरान एक चौका और एक छक्का मारा। यह 137 मैचों के टी20 इंटरनेशनल करियर में सिर्फ तीसरा मौका है जब बाबर टॉप-3 से नीचे बैटिंग करने उतरे। 2018 में वह आखिरी बार टॉप-3 से नीचे उतरे थे।
कप्तान ने तीसरे नंबर पर बैटिंग की
पाकिस्तान को मैच की पहली ही गेंद पर पहला झटका लग गया। जेवियर बार्टलेट ने साहिबजादा फरहान को आउट कर दिया। इसके बाद कप्तान सलमान अली आगा खुद बल्लेबाजी के लिए आ गए। उन्होंने इस नंबर पर आकर ताबड़तोड़ बैटिंग की। सलमान ने 27 गेंदों पर 39 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक चौका और 4 छक्के मारे। बैटिंग पावरप्ले में पाकिस्तान ने 56 रन बनाए। टी20 इंटरनेशनल में नंबर-3 पर उनका रिकॉर्ड बेस्ट है।
पाकिस्तान ने मुकाबले को जीता
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मुकाबले में पाकिस्तान को 22 रनों से जीत मिली। पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने 8 विकेट पर 168 रन बनाए। सईम आयूब ने 40 जबकि कप्तान सलमान ने 39 रन बनाए। एडम जम्पा ने चार विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की टीम 8 विकेट पर 146 रन ही बना पाई। कैमरून ग्रीन ने 36 और जेवियर बार्टलेट ने 34 रन बनाए। सईम आयूब और अबरार अहमद ने 2-2 विकेट लिए।
शेयर करें
संबंधित खबरें

घोड़ल पंचायत में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न, विधायक ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

Dr Jitender singh (PMO) Presented Master’s degrees in Public Administration and addressed the Convocation ceremony of the 51st "Advanced Professional Programme in Public Administration" (APPPA) at the Indian Institute of Public Administration #IIPA New Delhi.

Raghav chadda को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर महज 24 घंटों के भीतर उन्हें करीब दस लाख यूजर्स ने अनफॉलो किया है

*दंगल आयोजन - विशेष संदेश* *जय बजरंग बली! जय मिट्टी की कुश्ती!*

