Ajit Pawar Death in Plane Crash: अजित पवार का निधन कैसे हुआ, कैसे चली प्लेन क्रैश में गई जान, कहां हुआ हादसा?
Ajit Pawar Plane Crash News: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा हुआ है. उप मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार अब दुनिया में नहीं रहे. उनका विमान आज आनी बुधवार को हादसे का शिकार हो गया.

Ajit Pawar Death in Plane Crash: अजित पवार का निधन कैसे हुआ, कैसे चली प्लेन क्रैश में गई जान, कहां हुआ हादसा?
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है। बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। वे 66 साल के थे। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई।
पवार 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए चार रैलियों को संबोधित करने वाले थे। वे मुंबई से सुबह 8.10 बजे रवाना हुए थे। केंद्रीय एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने बताया कि पायलट ने बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह प्लेन को दोबारा ऊंचाई पर ले गया।
पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इस दौरान विमान रनवे से पहले ही गिर गया और उसमें आग लग गई। इस दौरान पायलट ने कोई इमरजेंसी सिग्नल नहीं दिया था। उसने 'मेडे' कॉल भी नहीं किया था।
महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस बारामती पहुंच गए हैं। उन्होंने आज स्कूलों की छुट्टी और 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। पवार का अंतिम संस्कार बारामती में गुरुवार सुबह 11 बजे किया जाएगा। अजित के चाचा शरद पवार, पत्नी सुनेत्रा, दोनों बेटे और बहन सुप्रिया सुले भी बारामती पहुंच गई हैं।
इधर, एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो, यानी AAIB ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी की एक टीम दिल्ली में विमान की ऑपरेटर कंपनी VSR वेंचर्स के ऑफिस पहुंची है। दूसरी टीम बारामती रवाना हो गई है।
इस बीच VSR वेंचर्स ने कहा है कि पायलट को 16 हजार घंटे का फ्लाइंग एक्सपीरियंस था। विमान की को-पायलट के पास 1500 घंटे का एक्सपीरियंस था। कंपनी ने दावा किया कि एयरक्राफ्ट में कोई तकनीकी खामी नहीं थी।
अजित पवार की पार्टी NCP भाजपा-शिवसेना महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में शामिल है। उन्हें मिलाकर पार्टी के कुल 41 विधायक थे। वे खुद उपमुख्यमंत्री थे। उनके अलावा 7 कैबिनेट और 1 राज्य मंत्री हैं।
संजय शिरसात बोले- लग ही नहीं रहा कि दादा अब हमारे बीच नहीं हैं
पुणे में महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसात ने कहा कि वे कल ही मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में उनके साथ मौजूद थे। उन्होंने कहा कि उनके जाने के बाद भी ऐसा लग ही नहीं रहा कि दादा अब हमारे बीच नहीं हैं।
संजय शिरसाट ने कहा कि अजित दादा की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि अगर उन्होंने किसी काम के लिए हां कह दी, तो वह काम होकर ही रहता था। उन्होंने कहा कि अजित दादा आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।
उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र ने आज एक ऐसे नेता को खो दिया है, जो अपने साथियों और लोगों की सच्ची परवाह करता था।
NCP (शरद गुट) नेता जयंत पाटिल ने कहा कि यह हम सभी के लिए बहुत दुखद पल है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने आज एक अच्छे, भरोसेमंद और ऊर्जावान नेता को खो दिया है।
जयंत पाटिल ने बताया कि 16 तारीख को अजित पवार उनके घर आए थे और दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई थी। इसके अगले दिन, 17 तारीख को, वे सभी शरद पवार के घर गोविंद बाग भी गए थे, जहां अजित पवार भी मौजूद थे।
कैप्टन सांभवी पाठक मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली थीं। फिलहाल, सांभवी का परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया है। ग्वालियर में शांभवी की दादी मीरा पाठक बसंत विहार के मकान नंबर डी-61 में रहती हैं। शांभवी ने आज सुबह साढ़े 6 बजे ही दादी को मैसेज किया था। उन्होंने लिखा था- हाय, गुड मॉर्निंग दादा
शेयर करें
संबंधित खबरें

रोहित शर्मा के लिए वर्ल्ड कप 2027 का क्या है गंभीर-अगरकर का प्लान? पूर्व क्रिकेटर ने खोला ड्रेसिंग रूम के अंदर का राज

'खत्म हो रही हैं अमेरिका की मिसाइलें', रिपोर्ट में दावा; ट्रंप ने ईरान पर हमला रोकने के लिए कहा

ब्लैक सी में भारतीय की मौत के बाद अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी

BIG BIG BREAKING..…..शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

