IND vs NZ Highlights: 165 पर ऑलआउट हुआ भारत, न्यूजीलैंड की चौथे टी20 में 50 रन से जीत; सैंटनर को तीन विकेट
Live Cricket Score, India vs New Zealand (IND vs NZ) 4th T20: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम 4-0 की बढ़त हासिल करने का लक्ष्य लेकर उतरी है। मेजबानों ने शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

IND vs NZ Highlights: 165 पर ऑलआउट हुआ भारत, न्यूजीलैंड की चौथे टी20 में 50 रन से जीत; सैंटनर को तीन विकेट
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला जीत लिया। विशाखापत्तनम ने न्यूजीलैंड ने बोर्ड पर 215 रन टांग दिए थे। इसके जवाब में भारत की पारी 165 रनों पर सिमट गई। टीम इंडिया का रन चेज में कोई जवाब नहीं है लेकिन इस मैच में बैटिंग नहीं चली। भारतीय टीम एक कम बल्लेबाज के साथ भी मैदान पर उतरी थी।
6 ही बल्लेबाजों को क्यों खिलाया?
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हार के बाद बताया कि टीम क्यों 6 बल्लेबाजों के साथ उतरी थी। इंजर्ड ईशान किशन की जगह अर्शदीप सिंह को मौका दिया गया। कप्तान सूर्या ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमने आज जानबूझकर 6 बल्लेबाज खिलाए। हम 5 परफेक्ट गेंदबाज रखना चाहते थे और खुद को चुनौती देना चाहते थे। जैसे उदाहरण के लिए अगर हम 200 या 180 रन का पीछा कर रहे हैं और हम देखना चाहते थे कि अगर हमारे दो या तीन विकेट गिर जाते हैं, तो कैसा लगता है? लेकिन सब ठीक है। हम उन सभी खिलाड़ियों को खिलाना चाहते थे जो वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं।'
सूर्या ने क्यों किया बॉलिंग का फैसला
सूर्या ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया था, लेकिन यह निर्णय टीम इंडिया पर भारी पड़ा। कप्तान ने कहा- हमने दूसरी पारी में बल्लेबाजी इसलिए चुनी क्योंकि हम पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं चाहता था कि खिलाड़ी दबाव में रन चेज करना सीखें, ऐसी स्थिति में जहां लक्ष्य बड़ा हो और विकेट गिर जाएं। यह हमारे लिए एक अच्छी चुनौती थी, जिससे हमने सीख भी ली।
उन्होंने कहा, 'यहां ओस काफी ज्यादा थी। अगर बीच में एक-दो अच्छी साझेदारियां बन जातीं, जैसे दुबे ने बल्लेबाजी की, अगर उनके साथ एक और बल्लेबाज टिक जाता, तो मैच का नतीजा अलग हो सकता था। हम लगभग 50 रन से हारे, लेकिन ऐसे रन-चेज में एक-दो साझेदारियां बड़ा फर्क डाल सकती हैं।'
शेयर करें
संबंधित खबरें

Anantnag Police Destroys Over 522 Kgs of Contraband Substances Seized in Different Cases

J&K Govt Regularises, Promotes 17 Information Officers in Information Department*

Massive public turnout marks Mega Padyatra under ‘100 Days Nasha Mukt J&K Abhiyaan’ in Bandipora; LG Manoj Sinha leads anti-drug campaign

MAAsterG vaani- इस संसार के कण-कण में है पर कोई विरला ही क्यों इसे महसूस कर पाता है ?

