October 16, 2024

JK KHABAR NOW

JOURNALISM IS PASSION

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी आरती आर्या के समर्थन में उतरी ग्राम सभा नयागांव चंदन सिंह की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

कालाढूंगी। विकासखंड कोटाबाग के गुलजारपुर बंकी 18 के लिए आगामी 27 जून को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव होना है।
विगत 10 माह पूर्व गुलजारपुर बंकी की जिला पंचायत सदस्य ने इस्तीफा दे दिया था जिसके चलते जिला पंचायत सदस्य की यह सीट खाली पड़ी थी। उपचुनाव को देखते हुए इसबार गुलजारपुर बंकी 18 के लिए जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी आरती आर्या के समर्थन में ग्राम सभा नयागांव चंदन सिंह की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आगे आयी है। आज ग्राम सभा नयागांव चंदन सिंह में स्वयं सहायता समूह की दर्जनों महिलाओं ने क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी आरती आर्या के समर्थन में उतर कर ग्राम सभा में घर-घर जाकर प्रचार किया। वही जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी आरती का कहना है कि हमें हर ग्राम सभा से बहुत अच्छा समर्थन मिल रहा है वही समर्थन करने वालों में समूह की महिलाओं के साथ क्षेत्र के दर्जनों ग्रामवासी मौजूद रहे।