October 18, 2024

JK KHABAR NOW

JOURNALISM IS PASSION

कालाढूंगी में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया नेता जी का जन्मदिन

कालाढूंगी। कालाढूंगी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नेता जी का जन्मदिन मनाया। कालाढूंगी में समाजवादी पार्टी के नेता रवि यादव के नेतृत्व में मुलायम सिंह यादव (पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश) का जन्मदिन केक काटकर मनाया व लोगो को मिठाई बांटी और नेता जी की लंबी उम्र की कामना की इस मौके पर रवीन्द्र कंबोज, कुलदीप पांडेय,अवतार सिंह, अफसर आलम,अमित कुमार और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।