October 18, 2024

JK KHABAR NOW

JOURNALISM IS PASSION

कालाढूंगी पुलिस द्वारा अवैध स्मैक की तस्करी चेकिंग अभियान में एक युवक गिरफ्तार

कालाढूंगी। एस.एस.पी. नैनीताल के आदेशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध स्मैक की तस्करी/सेवन के विरुद् अभियान प्रचलित है। इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष कालाढूंगी नंदन सिंह रावत के दिशा-निर्देशन में उ0नि0 मनोहर सिंह पांगती के नेतृत्व में चेकिंग अभियान के दौरान बोरपुल कालाढूंगी के पास से 19 वर्षीय ठाकुरद्वारा मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति को कुल 4.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त युवक के विरुद्ध थाना कालाढूंगी में एफ.आई.आर. न0 270/21, धारा-08/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम-
1- उ0नि0 मनोहर सिंह पांगती
2- कानि0 मनोज जोशी
3- कानि0 आशुतोष कुमार
(थाना कालाढूंगी) सम्मिलित रहे।