October 18, 2024

JK KHABAR NOW

JOURNALISM IS PASSION

कालाढूंगी क्षेत्र में भाजपा का घर घर भाजपा, हर घर भाजपा अभियान

कालाढूंगी। भाजपा ने ‘घर- घर भाजपा, हर घर भाजपा’ अभियान के तहत, आज कालाढूंगी के डाक बंगला क्षेत्र मे पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक घर मे झंडा लगाया। उन्होंने समस्त जनता को आश्वासन दिया कि बीजेपी राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और आगामी चुनावों हमने बीजेपी को भारी मतों से विजयी बनाना हैं। राज्य का नेतृत्व युवा मुख्यमंत्री के कंधों में होने से राज्य का विकास और लोगों का विकास होगा। इस महाअभियान के अंतर्गत बीजेपी कार्यकर्ताओं में गोपाल बुडलाकोटी , कन्नू बुडलाकोटी ,दीनू सती,महेंद्र सिंह डिगारी एवम ललित कांडपाल आदि कार्यकर्ता शामिल थे।