October 18, 2024

JK KHABAR NOW

JOURNALISM IS PASSION

आर एस पुरा: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुचेतगढ़ की तरफ से जय भारत सत्याग्रह रैली निकाली गई

कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद राहुल गांधी की लोकसभा से सांसद सदस्यता रद्द होने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की तरफ से देश भर में निकाली जा रही जय भारत सत्याग्रह रैली के तहत शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुचेतगढ़ की तरफ से सीमावर्ती गांव चकरोई में जय भारत सत्याग्रह रैली निकाली गई जिसमें काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मास्टर अजायब सिंह मोटन की अध्यक्षता में निकाली गई इस सत्याग्रह रैली के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रधान विकार रसूल बानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी प्रधान तथा पूर्व मंत्री रमण भल्ला, पूर्व राज्यसभा सांसद त्रिलोक सिंह बाजवा, पूर्व राज्यमंत्री भूषण लाल डोगरा, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र शर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी इस रैली में शामिल हुए.