October 18, 2024

JK KHABAR NOW

JOURNALISM IS PASSION

अगर अमेरिका में कोई गुंडागर्दी करता है तो वो जेल जाता है, भारत में कोई गुंडागर्दी करता है तो वो भाजपा में जाता है”-सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली, 16 अप्रैल, 2022
——————–

राष्ट्रीय राजधानी में ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक व दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर देश के बिगड़ते हुए माहौल पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हमला करने वाले लोगों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा के राष्ट्रीय नेता सम्मानित करते और फूल मालाएं पहना रहे थे। भारतीय जनता पार्टी के इतिहास को देखकर मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि भाजपा पूरी दुनिया में इकलौती ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसने बलात्कारियों के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली थी। 2018 में जम्मू और कश्मीर राज्य के कठुआ जिले में छह दरिंदों ने एक 8 साल की बच्ची का बलात्कार किया था। उन बलात्कारी आरोपियों के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और भाजपा के दो मंत्रियों ने तिरंगा यात्रा निकाली थी। यह हैरानी की बात है कि देश में सरकार चला रहा एक राजनीतिक दल बलात्कारियों के पक्ष में समर्थन यात्रा निकाल रहा है।

ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा, साल 2017 में उन्नाव में भाजपा के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने एक लड़की का बलात्कार किया था। मासूम लड़की की मौत हो गई। बेटी को इंसाफ दिलवाने और बलात्कार के आरोपियों को पकड़वाने के लिए उसका पिता दर-दर भटकता रहा और पुलिस कस्टडी के अंदर उसकी हत्या कुलदीप सिंह सेंगर ने करवाई। भाजपा के सभी मंत्री, पूरा सिस्टम, पूरी सरकार अपने बलात्कारी हत्यारे विधायक के पक्ष में खड़े रहे। कठुआ और उन्नाव को दोनों ही मामलों में जिन बलात्कारियों के साथ भाजपा खड़ी थी, उन दोनों मामलों में सजा दी गई। कोर्ट ने भी यह माना कि दोनों ही मामलों में बच्चियों का बलात्कार और हत्या भी की गई। तीसरा मामला यूपी के हाथरस का है। 2020 में योगी आदित्यनाथ सहित पूरी भाजपा की सरकार और कार्यकर्ता बलात्कारियों के समर्थन में उतर आए थे। यह भी कहने लगे कि पूरा मामला ही झूठा है। लेकिन सीबीआई जांच और कोर्ट मॉनिटर इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि मामला सही था।

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि इतिहास से साफ है कि अगर अमेरिका में कोई व्यक्ति गुंडागर्दी करता है तो उसे जेल भेज दिया जाता है। लेकिन अगर हमारे देश में कोई गुंडागर्दी करता है तो वो भाजपा में जाता है। यूरोप में बलात्कारी का पूरी तरह बहिष्कार कर जेल भेज दिया है। हमारे देश में कोई बलात्कारी है तो वह सोचता है कि चलो भाजपा जाया जाए। क्योंकि भाजपा गलत कार्यों को सपोर्ट करती है। साथ ही उनके सहयोग में खड़ी होती है। आज देश में गुंडागर्दी और लफंगागिरी करने वालों के सपोर्ट में भारतीय जनता पार्टी मौजूद है। भाजपा देश में कभी भी शिक्षा पर जोर नहीं देती, क्योंकि अगर देश शिक्षित हो जाएगा तो हजारों- लाखों अनपढ़ लफंगे भाजपा को कहां से मिलेंगे। यही वजह है कि भाजपा कभी इस देश के अंदर स्कूल और कॉलेज नहीं बनाएंगी। भाजपा के राज में बेरोजगारी बढ़ने की एक वजह यह है कि भाजपा को हजारों-लाखों अनपढ़ों की एक ऐसी फौज चाहिए, जो देश में दंगे कराए और गुंडागर्दी करें। माताओं- बहनों-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल कर दें और हमेशा डर का माहौल बना कर रखें। भाजपा कभी नहीं चाहेगी कि ऐसे गुंडागर्दी करने वाले लोगों की नौकरी लगे। क्योंकि अगर वो बेरोजगार रहेंगे तभी तो काम आएंगे। रोजगार मिलने पर अपना घर-परिवार चलाएंगे और भाजपा के किसी काम नहीं आएंगे।

सौरभ भारद्वाज ने कहा, आज हमें तय करना है कि हमें किस से कंपटीशन करना है। आज से कुछ साल पहले जहां युवा बीपीओ, कॉल सेंटर, आईटी सॉफ्टवेयर और बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी को लेकर बैठकर चर्चा करते थे कि आज कौन सी बड़ी कंपनी आई और कहां बड़ी नौकरियां निकली। हम अफ्रीका, यूरोप, जापान से अपनी तुलना करते थे। आज हम अपनी तुलना पाकिस्तान और श्रीलंका से करते हैं। कहते हैं कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका में स्थिति बेहद खराब है और हम फिर भी उनसे बेहतर है। अब देश के लोगों को यह तय चाहिए है कि क्या हमें यूरोप अमेरिका और जापान से देशों के साथ तुलना करनी चाहिए। साथ ही अपने नौजवानों को शिक्षा और रोजगार देना चाहिए ताकि वे इन देशों के साथ कंपटीशन कर सके। या हमें अपने युवाओं को अनपढ़ और बेरोजगार बनाना है, ताकि हम अपने देश की तुलना पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देशों से करें।
उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी इकलौती एक ऐसी पार्टी है जो अच्छे ईमानदार देशभक्त और शरीफ लोगों की पार्टी है। भाजपा के अंदर गुंडे और लफंगे इकट्ठे होते जा रहे हैं। आपको और हमें यह तय करना है कि इस देश को गुंडे लफंगे चलाएंगे या शिक्षित, ईमानदार और शरीफ लोग चलाएंगे। आम आदमी पार्टी चाहती है कि देश के लोग शिक्षित, ईमानदार और शरीफ लोगों को आगे बढ़ाएं।