October 16, 2024

JK KHABAR NOW

JOURNALISM IS PASSION

कालाढूंगी विधानसभा से भाजपा विधायक भगत बने प्रोटेम स्पीकर

कालाढूंगी। उत्तराखंड की नवगठित विधानसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर को चुन लिया गया है। इस संबंध में विधानसभा की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है जारी किए गए आदेश के अनुसार पूर्व कैबिनेट मंत्री व कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत को अस्थाई अध्यक्ष बनाया गया है। जिसे अगले कुछ दिनों में राज्यपाल शपथ दिलाएंगे।
दरअसल, उत्तराखंड राज्य के लिए अगले मुख्यमंत्री के नाम का चयन अभी तक नहीं हो पाया है ऐसे में भाजपा संगठन इस जद्दोजहद में जुटा हुआ है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसी बीच नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को अस्थाई अध्यक्ष नामित कर दिया गया है। लिहाजा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित सभी विधायकों को अस्थाई अध्यक्ष बंशीधर भगत शपथ दिलाएंगे। इससे पहले अगले कुछ दिनों में राज्यपाल नवनिर्वाचित अस्थाई अध्यक्ष बंशीधर भगत को शपथ दिलाएंगे।