October 18, 2024

JK KHABAR NOW

JOURNALISM IS PASSION

कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा का कोटाबाग ब्लॉक में जनसंपर्क अभियान

कालाढूंगी। कालाढूंगी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा ने जनसंपर्क अभियान किया तेज।कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ, जन संबोधन में कोटाबाग ब्लॉक से लगे अधिकांश ग्राम सभाओं में जाकर कर रहे हैं जनसभाएं। प्रतिकूल मौसम में भी लोगों का मिल रहा है उनको भरपूर सहयोग। महेश शर्मा ने कहा कि पवलगढ़, मनकंठपुर से हमने सभाएं शुरू की है। मायारामपुर और चांदपुर में सैकड़ो की तादात में यहाँ पर लोग एकत्रित है। बारिश कड़ाके की ठंड उसके बाद भी लोगो का जुनून कांग्रेस के
पक्ष में है लोग कांग्रेस को वोट देना चाहते है, कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनना चाहते है। भारतीय जनता पार्टी के पाँच साल के निराशाजनक कार्यकाल से जनता क्षुब्ध है। महंगाई ने कमर तोड़ दी है। किसानों के लिए जो उपेक्षा हुई है। वो आपके सामने है और तमाम मुद्दे है, बरोजगारी और इन्ही मुद्दों को लेकर जनता परिवर्तन चाहती है। और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए और भारी मतों से विजयी बनाने के लिए जनता हमारे साथ है।