October 18, 2024

JK KHABAR NOW

JOURNALISM IS PASSION

कालाढूंगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रकाश जोशी को झारखंड प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर किया गया स्वागत

कालाढूंगी। कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव होने के क्रम में सभी प्रदेशो से प्रदेश प्रभारी नियुक्त किये जा रहे है। कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय महासचिव प्रकाश जोशी को झारखंड का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। प्रकाश जोशी के कालाढूंगी आने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उनका स्वागत किया। झारखंड का प्रदेश प्रभारी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी की लहर है।
प्रकाश जोशी ने कहा कि इस वर्ष सितबंर तक पार्टी के संगठन के चुनाव होने है। इसमे कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। अध्यक्ष का चुनाव होने से पहले बूथ स्तर पर हमारा सदस्यता अभियान मार्च तक चलेगा। उसके बाद बूथ स्तर के चुनाव, ब्लॉक स्तर के चुनाव, जिला स्तर के चुनाव फिर प्रदेश स्तर के चुनाव के बाद राष्ट्रीय स्तर के चुनाव होंगें। उस चुनाव में हर प्रदेश से चुनाव प्रभारी को तैनात किया जा रहा है। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके झारखंड जैसे महत्वपूर्ण प्रदेश में चुनाव संचालन का जिम्मा सौंपा है। कांग्रेस इस बार पहाड़ो से लेकर तराई तक एकजुट है और कालाढूंगी में विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार की हैट्रिक रुकेगी। और निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बनेगी।