October 18, 2024

JK KHABAR NOW

JOURNALISM IS PASSION

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने थामा बीजेपी का दामन

कालाढूंगी। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और कार्यो से प्रभावित होकर हिम्मतपुर मल्ला ऊंचापुल पूर्व उपप्रधान और कांग्रेस के नेता नवीन शर्मा और कांग्रेस कार्यकर्ताओ भुवन भट्ट, खीम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत के आवास पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर नवीन शर्मा ने कालाढूंगी से बंशीधर भगत को विजयी बनाने की अपील की। जिस प्रकार जनता का रुख भाजपा की ओर बढ़ रहा है यह साफ दर्शाता है कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार स्थापित करेगी इस अवसर पर बंशीधर भगत ने पूर्व उप प्रधान नवीन शर्मा, भुवन भट्ट और खीम सिंह का अपने आवास पर स्वागत किया। और उनको पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस अवसर पर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रताप बोरा पूर्व मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट और पूर्व ब्लाक प्रमुख लाखन निगलटिया कैलाश भगत किसान नेता मनोज जोशी पार्षद प्रतिनिधि मनोज जोशी समेत भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।