October 18, 2024

JK KHABAR NOW

JOURNALISM IS PASSION

दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानाचार्यो की बैठक

रिपोर्ट- राज नेगी

राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी में राजकीय प्रधानाचार्य एसोसिएशन के जनपदीय अध्यक्ष बी.डी. अंडोला की अध्यक्षता में दस सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक के बिभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यो की बैठक हुई।
बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा हुई तथा शासन से इनके यथाशीघ्र निस्तारण की मांग की गयी
ये है प्रमुख मांगे है-
1सितंबर 2016 से लेकर अद्यतन कार्यरत समस्त प्रधानाध्यापकों को तत्काल इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नति दी जाय।
2. विभागीय पदोन्नति के माध्यम से हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक के समस्त पद तत्काल भरे जायँ ताकि प्रदेश की शैक्षिक-व्यवस्था को गति मिल सके।
3. प्रधानाचार्य के पद पर विगत दस वर्षों से कार्यरत प्रधानाचार्यों को चयन वेतनमान का लाभ दिया जाय।
4. उप-प्रधानाचार्य शैक्षिक संवर्ग पद पर नियुक्त उप शिक्षा अधिकारी को खंड शिक्षा अधिकारी जैसे प्रशासनिक
पदपर पदोन्नति न देकर प्रधानाचार्य को शिक्षा विभाग के प्रशासनिक पदों पर पदस्थापित किया जाय।
5. दीर्घावकाश में कार्य करनेवाले समस्त संस्थाध्यक्षों को उपार्जित अवकाश प्रदान किया जाय।
6. डायट , सीमैट , एस सी इ आर टी ,
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के पदों को शैक्षिक संवर्ग मानकर उन पदों पर प्रधानाध्यापकों व प्रधानाचार्यों को पदस्थापित किया जाय।
7. डिजिटाइजेशन का कार्य देहरादून में न कराकर विकास खंड स्तर पर कराने की व्यवस्था की जाय।
8. अटल उत्कृष्ट विद्यालय में कार्यरत समस्त प्रधानाचार्यों को उसी विद्यालय में पदस्थापित किया जाय।
9. मौलिक पदोन्नति की दशा में संबंधित प्रधानाचार्यों से कॉलेजों का विकल्प मांगकर तत्काल पदोन्नति सूची जारी की जाय।
10. प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक के चिकित्सावकाश को मंडल स्तर पर ही स्वीकृत किया जाय।
कार्यक्रम को प्रांतीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रांतीय संयुक्त मंत्री के. के. शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया।
इस दौरान बैठक में राइका प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह , मनोज कुमार उप्रेती, यू के सिंह , बी एस मनराल , बी एस बाफिला , कृष्णानंद जोशी सहित जनपद नैनीताल के कई प्रधानाचार्यों ने बैठक में अपने विचार रखे।

फोटो फाइल- नैनीताल जनपद के समस्त प्रधानाचार्य।