October 18, 2024

JK KHABAR NOW

JOURNALISM IS PASSION

किराए के मकान में चल रहा था जुए का अड्डा पुलिस ने जुआरियों को किया गिरफ्तार

आगरा के थाना सिकंदरा के शास्त्रीपुरम बी ब्लाक में किराये का मकान लेकर नाल के माध्यम से जुआ हो रहा था। सिकंदरा पुलिस ने छापा मारकर 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया। अड्डे से 4.40 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने सोमवार को सभी जुआरियों को जेल भेजा।डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि शास्त्रीपुरम बी ब्लाक स्थित एक मकान में बाहरी लोगों का आना-जाना ज्यादा हो रहा था। दोपहर से देर रात तक वाहनों की कतार लग जाती थी। पड़ोसी हर दिन अनजान लोगों को देख परेशान थे। सूचना की जांच करने के बाद इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद शाही ने टीम के साथ मकान में दबिश दी। वहां जुए का अड्डा चल रहा था।छानबीन में पता चला कि मारुति एन्क्लेव अलबतिया निवासी सुमित अरोरा ने किराए पर मकान लिया था। उसने यह मकान प्रेमचंद और धर्मेंद्र परिहार को दे दिया। वे जुए का अड्डा चला रहे थे। पुलिस ने मकान से सुमित अरोरा, प्रेमचंद, धर्मेंद्र परिहार, इरशाद, अनीश, देवेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, विष्णु, गीताराम, धर्मवीर को पकड़ा।