October 18, 2024

JK KHABAR NOW

JOURNALISM IS PASSION

अयोध्या:सरयू नदी में नहाने गए दो युवक डूबे तलाश जारी

अयोध्या में शनिवार को दो युवक सरयू नदी में स्नान करते डूब गए। डूबते युवकों को घाट पर फूल बेच ही एक मासूम ने देखा। तभी उसने जोर से आवाज लगाई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है।कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि घटना सुबह तीन बजकर 30 मिनट की है। दोनों युवक नदी में स्नान कर रहे थे। तभी दोनों अचानक डूबने लगे। दोनों को डूबते हुए घाट पर फूल बेचने वाली एक छोटी लड़की ने देखा। तभी उसने घाट पर मौजूद अन्य लोगों को इसकी सूचना दी।वहीं, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश कर रही है। पुलिस को दोनों युवकों के कपड़े घाट से मिले है।