October 18, 2024

JK KHABAR NOW

JOURNALISM IS PASSION

मुनक्का पोषक तत्वों का भंडार, आइए जानें मुनक्का खाने के फायदे

सर्दियों का मौसम आते ही बाजारों में मुनक्के की बिक्री बढ़ जाती है. ज्यादातर लोग सर्दियों में मुनक्का खाते हैं. ठंड में इसका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ये तासीर में गर्म होते हैं. आपको मुनक्का को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट इनका सेवन करना चाहिए. भीगे हुए मुनक्का खाने से स्वास्थ्य को कई फायदे पहुंचते हैं. आज हम आपको भीगे हुए मुनक्के के फायदे और ज्यादा खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बता रहे हैं. आइये जानते हैं.

आंखों के लिए फायदेमंद

मुनक्के का सेवन आंखों की रोशनी में इजाफा करने में भी मदद करता है. इसके सेवन से मोतियाबिंद का भी खतरा कम हो जाता है, इसमें मौजूद विटामिन ए और बीटा कैरोटीन आंखों को काफी फायदा पहुंचाता है. मुनक्का में मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों के लिए लाभकारी माना जाता है। रोजाना मुनक्का के पानी के सेवन से आंखों की रोशनी तेज हो सकती है।

खून की कमी को दूर करने में सहायक मुनक्का

मुनक्का पोषक तत्वों का भंडार है. यह शरीर में खून की कमी को दूर करने के अलावा पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी यह दोनों का काफी उपयोगी है. जिन लोगों को एनिमिया की समस्या है, उन्हें भरपूर मात्रा में आयरन लेना जरूरी होता है। शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए मुनक्का का पानी पी सकते हैं।

इम्युनिटी को बेहतर बनाता है
मुनक्के के सेवन से आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक होते हैं। नियमित रूप से मुनक्का का पानी पिने से आप कई तरह के संक्रमण और बीमिरियों से बच सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, मुनक्का खून की कमी, पेट के रोग आदि को दूर करने में सहायक माना जाता है।

पाचन तंत्र के लिए गुणकारी
मुनक्का का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है. इसका पानी पेट साफ करने और कब्ज या गैस की समस्या को भी दूर करता है, सुबह खाली पेट मुनक्का पानी का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ये मल को ढीला कर कब्ज से राहत दिलाता है. इससे . ये औषधीय गुणों से भरपूर है और पेट की समस्याओं के लिए इसका इस्तेमाल प्राचीन समय से किया जा रहा है.