October 17, 2024

JK KHABAR NOW

JOURNALISM IS PASSION

शराब बिक्री एवं गौ तस्करी के खिलाफ शिव सैनिकों का प्रदर्शन

रामबन।

शिवसेना की रामबन ईकाई ने आज मंदिरों की धरती पर शराब की बिक्री को प्रतिबंधित करने एवं‌ जोर पकड़ती गों तस्करी के खिलाफ कड़ा कानून बनाने की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
शिवसेना प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी के निर्देशानुसार, उधमपुर डोडा प्रभारी अश्वनी प्रभाकर और उपाध्यक्ष नटवर लाल की अध्यक्षता में एकत्रित शिव‌‌ सैनिकों ने रामबन के मैत्रा में शराबबंदी लागू करो‌ और गों तस्करों पर पूर्ण अंकुश लगाने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया ।
नटवर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने मंदिरों, संतों, गुरुओ और‌ पीर-पैगंबरों की इस पवित्र धरती को शराब मुक्त बनाने का जो बीड़ा उठाया है उसे जनता से भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जहां पवित्र श्री माता वैष्णो देवी मंदिर, पवित्र अमरनाथ गुफा, बूढ़ा अमरनाथ, मचैल माता मंदिर, एतिहासिक रधुनाथ मंदिर समेत जामा मस्जिद, चरार-ए-शरीफ , हजरतबल, गुरुद्वारा मट्टन साहिब , छठी पातशाही, गुरुद्वारा, पत्थर साहिब गुरुद्वारा समेत कई ऐतिहासिक धर्म स्थल हो वहां शराब की बिक्री पूर्ण तौर पर प्रतिबंधित होनी चाहिए।
वहीं अश्वनी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में गों तस्करी में मामलों से तेज़ी से बढ़ोतरी से हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश मामलों में पुलिस गों तस्करो की गिरफ्तारी पर जिन धाराओं का इस्तेमाल करती हैं उन्हें बड़ी आसानी से न्यायालय से जमानत मिल रही है। अश्वनी ने तस्करों पर सख्त कानून लागू करने के साथ‌ पकड़े गए मवेशियों को ग्रामीणों एव‌ गौशाला के सुपुर्द करने की मांग उठाई। इस प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष तिलक राज, पूजा देवी, अशोक कुमार, किशोर कुमार, अंग्रेज सिंह, रक्षा देवी, कांता देवी, मदन सिंह, सरदारी लाल, संजय कुमार, मुकेश कुमार समेत कई शिव सैनिक शामिल हुए। @@@Report by AKHIL Pangotra