October 18, 2024

JK KHABAR NOW

JOURNALISM IS PASSION

कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा ने किया जनसंपर्क

कालाढूंगी। कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा ने चौपड़ा, ज्यूली, दोगड़ा, सूर्या गांव लमजाला रानीबाग क्षेत्र में भ्रमण कर प्रचार किया । इस दौरान सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा ने कहा की आज महंगाई बेरोजगारी व किसानों की बदहाली से आम जनमानस बहुत त्रस्त है। शर्मा ने कहा की जनता इस बार मन बना चुकी हैं कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करना हैं। इस दौरान भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट ने कहा कि कालाढूंगी विधानसभा में पिछले 30 सालों से कोई कार्य नहीं हुआ है। बिष्ट ने कहा की जो भी कार्य हुए हैं वो ग्राम पंचायत या जिला पंचायत द्वारा किए गए हैं। इस दौरान भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय साह, ग्राम प्रधान चौपड़ा जीवन चंद्र, ग्राम प्रधान ज्यूलि शेखर भट्ट, ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडे, ग्राम प्रधान भौरसा धर्मेंद्र शर्मा, न्याय पंचायत अध्यक्ष संदीप राना, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष गौनी, मनोज बिष्ट, गोविंद पलाडिया, कुंदन जीना, महेश भंडारी, पवन साह, ईश्वर गौनि, राजू सजवान, जीवन, सूर्या, विशाल जीना, सूरज खाती आदि उपस्थित थे।