October 18, 2024

JK KHABAR NOW

JOURNALISM IS PASSION

शिव‌‌ सैनिकों ने साइकल रैली निकाल दिया स्वच्छ पर्यावरण संदेश ।


जम्मू -AKHIL,

शिवसेना जम्मू-कश्मीर ईकाई ने आज पार्टी युवा इकाई राष्ट्रीय अध्यक्ष एव‌ महाराष्ट्र के पर्यटन एव पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे के जन्मदिवस पर साईकल रैली निकाल पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया।‌ पार्टी प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने साइकलो पर ” पर्यावरण को स्वच्छ बनाए “, “सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद‌ करे” , “पेड़ पौधे लगाए ” आदि संदेश लिखे प्लेकार्ड पकड एक रैली निकाली जो जम्मू रेलवे स्टेशन , पनामा चौक , विक्रम चौक , तवी ब्रिज होते हुए जम्मू प्रैस क्लब पहुंची। जहां मनीश साहनी ने अपने संबोधन में पार्टी युवा इकाई प्रमुख आदित्य ठाकरे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं के साथ जनता को पर्यावरण स्वच्छता का संदेश दिया। साहनी ने कहा कि पर्यावरण का संबंध हमारे आस-पास के उन सभी महत्वपूर्ण चीजों से है, जिनका हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। इसके अंतर्गत वायु, जल, पेड़े-पौधे, नदी, तालाब आदि जैसी महत्वपूर्ण चीजें आती है। वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के कारण पर्यावरण पर कई गंभीर संकट उत्पन्न हो गये है। इसके साथ ही प्रदूषण से भी पर्यावरण और हमारे स्वास्थ्य को भारी क्षति पहुंच रही है। यदि हमने समय रहते पर्यावरण रक्षा के लिए प्रयास नही किया तो वह दिन दूर नही जब हमारे अस्तित्व पर संकट आ जायेगा। साहनी ने कहा कि कम से कम हफ्ते में दो दिन साइकल पर अपने कार्यस्थल जाए , जिससे स्वस्थ बने रहने के साथ प्रदूषण का स्तर गिरेगा और पेड़ पौधो की उत्पादकता बरकरार रहने के साथ हरे भरे बने रहेंगे। वहीं पार्टी की उधमपुर , कटरा , सांबा में भी लंगर एवं मीठे पानी की सेवा देते हुए अपने नेता के जन्मदिवस पर बधाई दी। इस मौके पर अध्यक्ष महिला विंग मिनाक्षी छिब्बर, महासचिव विकास बख्शी, चेयरमैन राकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष बलवंत सिंह , संजीव कोहली, अध्यक्ष कामगार विंग राज सिंह , अध्यक्ष युवा विंग बिन्नी महाजन, शशिपाल, मंगू राम , वीर सिंह, सागर शर्मा, सुनील चौधरी, भजन कुमार समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित