October 18, 2024

JK KHABAR NOW

JOURNALISM IS PASSION

शर्मा बोले कांग्रेस काम करती है, विकास के मुद्दे पर मांगती है वोट

कालाढूंगी। कांग्रेस कालाढूंगी विधायक प्रत्याशी महेश शर्मा ने कालाढूंगी विधानसभा के कोटाबाग, पतलिया, बजूनिया हल्दू, मुसाबंगर, कप्तानगंज में चुनावी दौरा कर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान पत्रकारों से वार्ता के दौरान कांग्रेस विधायक प्रत्याशी महेश शर्मा ने कहा कांग्रेस में विघटन नहीं होता तो बन रही थी कांग्रेस की सरकार, कांग्रेस का एक गुट टूटकर भारतीय जनता पार्टी में चला गया। उसका हमें लाभ नहीं मिल पाया। कांग्रेस हमेशा काम करती है, और विकास के मुद्दे पर वोट मांगती है। विपक्ष कह रहे हैं कि जनता हमारा राज योग बनाने जा रही है पूछे जाने पर महेश शर्मा ने कहा इसका उत्तर मैं इतना ही कहूँगा “मडु फोकयल आफि देखियल”

विकास कार्यों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा पेयजल की समस्या, लो वोल्टेज, सड़क निर्माण, जंगली जानवरों की समस्या, मिनी मंडी स्वीकृत है, उसे लागू करना है। रोडवेज बस अड्डा भी चाहिए कालाढूंगी के लिए। प्रदेश में स्पष्ट रूप से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। स्पष्ट जनादेश कांग्रेस के पक्ष में है।