यूट्यूब हुआ DOWN थमी दुनिया...भारत में कई लोगो ने खाना तक नहीं खाया....
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर्स ने अपनी परेशानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं साझा कीं।

यूट्यूब हुआ DOWN थमी दुनिया...भारत में कई लोगो ने खाना तक नहीं खाया....
Delhi,bureau report
यूट्यूब हुआ DOWN थमी दुनिया...भारत में कई लोगो ने खाना तक नहीं खाया....
दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube में मंगलवार रात से बड़े पैमाने पर तकनीकी व्यवधान देखने को मिला है। भारत समेत कई देशों में लाखों यूजर्स वेबसाइट और ऐप एक्सेस नहीं कर पाए, जिससे सोशल मीडिया पर शिकायतों और मीम्स की बाढ़ आ गई।
डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, अमेरिका में शाम करीब 8 बजे ईस्टर्न टाइम से समस्या शुरू हुई, जहां तीन लाख से ज्यादा यूजर्स ने प्लेटफॉर्म के डाउन होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। कई यूजर्स को वीडियो प्ले करने और सर्च रिजल्ट देखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
भारत में भी सुबह के समय हजारों यूजर्स ने शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट्स के अनुसार 18 हजार से अधिक भारतीय यूजर्स ने ऐप और वेबसाइट के काम न करने की जानकारी दी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर्स ने अपनी परेशानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं साझा कीं। किसी ने लिखा — “यूट्यूब डाउन है तो मैं रात का खाना कैसे खाऊंगा?” तो वहीं दूसरे यूजर ने इसे ‘डिनर टाइम क्राइसिस’ बताया। सोशल मीडिया पर मीम्स तेजी से वायरल हो रहे हैं।
फिलहाल इस आउटेज की वजह का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है। तकनीकी टीम द्वारा समस्या को ठीक करने की कोशिशें जारी हैं और कई जगह सर्विस धीरे-धीरे सामान्य होती दिख रही है।
टैग्स:
शेयर करें
संबंधित खबरें

IND vs JPN: अक्षर पटेल की वाइड गेंद का फैसला बदलना सही? ICC के नियम को आसानी से समझें; भारत उलटफेर से बचा

चढ़ावा चोरी मामले में तीन और आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज होगी सुनवाई

दिल्ली में कॉलेज छात्रा के साथ छेड़खानी, बाइक सवार लोगों ने की अश्लील हरकतें; धक्का देकर हो गए फरार

नीट पेपर लीक: फास्ट ट्रैक कोर्ट में जरूरी दस्तावेज नहीं दे सकी CBI, अब तीन अगस्त को होगी अगली सुनवाई

