National

सद्गुरु श्री मधुपरमहंस जी महाराज ने आज अखनूर, जम्मू में अपने प्रवचनों की अमृत वर्षा से संगत को निहाल किया

19 जुलाई 2026
JK
170

सद्गुरु श्री मधुपरमहंस जी महाराज ने आज अखनूर, जम्मू में अपने प्रवचनों की अमृत वर्षा से संगत को निहाल करते हुए कहा कि सारा संसार एक शैतानी ताकत के हाथ में है। वो जो चाहता है करवा लेता है।

सद्गुरु श्री मधुपरमहंस जी महाराज ने आज अखनूर, जम्मू में अपने प्रवचनों की अमृत वर्षा से संगत को निहाल किया

सद्गुरु श्री मधुपरमहंस जी महाराज ने आज अखनूर, जम्मू में अपने प्रवचनों की अमृत वर्षा से संगत को निहाल किया



जम्मू: साहिब बंदगी के सद्गुरु श्री मधुपरमहंस जी महाराज ने आज अखनूर, जम्मू में अपने प्रवचनों की अमृत वर्षा से संगत को निहाल करते हुए कहा कि सारा संसार एक शैतानी ताकत के हाथ में है। वो जो चाहता है करवा लेता है।

पूरी दुनिया पेट के धंधे में उलझी हुई है। आत्मा के कल्याण के लिए कोई भी तैयार नहीं है। अन्दर में बहुत गड़बड़ हो रही है। जब आप अपने को मथोगे तो मन नजर आयेगा। वो ही अन्दर बैठकर आपको भटका रहा है। पूरे शरीर को खंगालोगे तो मन ही निकलेगा। इंद्री भी मन है। मन भी मन है। मन बहुत शक्तिशाली है। सबको नचा रहा है। जितना साहिब मन पर बोले, इतना किसी पर नहीं बोले। साहिब ने कहा कि जीव के संग मन रूपी काल रह रहा है, पर कोई उसको समझ नहीं पा रहा है।

आप देखें कि पहले स्टेशनों पर शीतल पेय जल होता था। आजकल पानी माफिया लोगों ने उसको हटा दिया। अब बोलते बिकती हैं। आज हर आदमी अपने साथ पानी पीने की बोलत रख रहा है। भ्रष्टाचार बढ़ गया।

अगर आप देखेंगे तो एक शैतानी ताकत रह रही है। एक आदमी मेरे पास आया, बोला कि मेरी बीबी के अन्दर भूत रहता है। मैंने उसको कहा कि तेरे साथ भी 14 भूत हैं। वो मुझे अचरज से देखने लगा कि गुरु जी तो झूठ बोल रहा है, मेरे अन्दर तो कोई भूत नहीं है। जब भूत आदमी पर सवार होता है तो उसकी होश को खत्म करता है, इस तरह काम, क्रोध, दंभ, लोभ, मोह आदि ये भूत हैं। ये हरेक के अन्दर रह रहे हैं। आप नहीं देखते हैं कि जब आदमी को गुस्सा आ जाता है तो पागल हो जाता है। मार-काट करता है। हरेक के हृदय में यम के 14 दूत बसे हुए हैं। ये मौका पाकर उठते हैं। जब काम उठता है तो बड़े बड़ों की खौपड़ी घुमा देता है।

जब भी प्रेतात्मा किसी के अन्दर घुसती है तो उसकी चेतना को दबाती है। इस तरह उसे अपनी बीबी के भूत दिखाई दिये, पर अपने अन्दर के भूत नहीं दिखे।

एलन मस्क ने जो गाड़ियाँ बनाई, उसे ड्राईवर की जरूरत नहीं है। आगे हवाज जहाज भी ऐसे होंगे। पर मुझे कुछ भी अचरज नहीं लगता है। मनुष्य ने भौतकीय विकास काफी किया, पर अन्तर में कोई देख ही नहीं रहा है। माया का पूरा परिवार इसमें रह रहा है। शरीर में बहुत लूट हो रही है। शरीर में जो शैतानी ताकतें रह रही हैं, वो आत्मा को जगने नहीं दे रहे हैं। वो अन्दर में नहीं झांकने दे रहे। ये सबको बाहर भटका रहे हैं।

इस तरह आत्मा को बाँधने के लिए बहुत सारी ताकतें लगी हुई हैं। केवल सद्गुरु के नाम की ताकत से ही यह जीवात्मा इनसे बचकर अपने देश अमरलोक जा सकती है।

टैग्स:

#साहिब बंदगी
#अखनूर
प्रकाशित: 19 जुलाई 2026
170 व्यूज