नहीं रहे मुकुल रॉय.....
TMC के संस्थापक सदस्यों में एक थे..

नहीं रहे मुकुल रॉय.....
Delhi,22 feb 2026,bureau report
पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का निधन, बंगाल की राजनीति में शोक की लहर
कोलकाता। पूर्व रेल मंत्री और पश्चिम बंगाल की राजनीति के कद्दावर नेता मुकुल रॉय का सोमवार तड़के निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। कोलकाता के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब 1:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पुत्र शुभ्रांशु रॉय ने बताया कि वह लंबे समय से कई बीमारियों से जूझ रहे थे।
मुकुल रॉय तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। जनवरी 1998 में पार्टी की स्थापना के बाद उन्होंने ममता बनर्जी के साथ मिलकर संगठन को जमीनी स्तर पर खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई। दोनों नेताओं ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत पश्चिम बंगाल में यूथ कांग्रेस से की थी। तृणमूल कांग्रेस के गठन के बाद रॉय को पार्टी का महासचिव बनाया गया और वे जल्द ही दिल्ली की राजनीति में पार्टी का प्रमुख चेहरा बनकर उभरे।
साल 2006 में वे राज्यसभा के लिए चुने गए और 2009 से 2012 तक सदन में पार्टी के नेता रहे। यूपीए-2 सरकार के दौरान उन्होंने पहले जहाजरानी राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली और बाद में मार्च 2012 में रेल मंत्री बने। रेल मंत्रालय में उनके कार्यकाल को प्रशासनिक सख्ती और संगठनात्मक क्षमता के लिए याद किया जाता है।
वर्ष 2017 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस से दूरी बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वे भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए, लेकिन उसी वर्ष जून में फिर तृणमूल कांग्रेस में लौट आए। हालांकि वापसी के बाद उनकी सक्रियता पहले जैसी नहीं रही।
रणनीतिक कौशल के कारण उन्हें बंगाल की राजनीति में कभी-कभी ‘चाणक्य’ की उपाधि भी दी जाती थी। उनके निधन से राज्य की राजनीति में एक अनुभवी और प्रभावशाली नेता का अध्याय समाप्त हो गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
टैग्स:
शेयर करें
संबंधित खबरें

रोहित शर्मा के लिए वर्ल्ड कप 2027 का क्या है गंभीर-अगरकर का प्लान? पूर्व क्रिकेटर ने खोला ड्रेसिंग रूम के अंदर का राज

'खत्म हो रही हैं अमेरिका की मिसाइलें', रिपोर्ट में दावा; ट्रंप ने ईरान पर हमला रोकने के लिए कहा

ब्लैक सी में भारतीय की मौत के बाद अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी

BIG BIG BREAKING..…..शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

