केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने श्रीनगर में कहा है कि राज्य का दर्जा बहाल करने पर जल्द फैसला लिया जाएगा।
क्या जम्मू कश्मीर के लिए गुड न्यूज आनेवाली है.....

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने श्रीनगर में कहा है कि राज्य का दर्जा बहाल करने पर जल्द फैसला लिया जाएगा।
श्रीनगर,ब्यूरो रिपोर्ट
जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल किए जाने को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने श्रीनगर में कहा है कि राज्य का दर्जा बहाल करने पर जल्द फैसला लिया जाएगा। उन्होंने इस मुद्दे को बेहद संवेदनशील बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार गंभीरता से इस पर काम कर रही है।
श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की प्रक्रिया सही तरीके से आगे बढ़ाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही लोकसभा में भरोसा दिला चुके हैं कि उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए लोगों को उनका अधिकार दिया जाएगा।
कानून मंत्री ने इस दौरान टेक्नोलॉजी आधारित लीगल सर्विसेज पर भी जोर दिया और टेली-लॉ स्कीम से जुड़े एक क्षेत्रीय वर्कशॉप में हिस्सा लिया।
“यह मुद्दा बहुत संवेदनशील है और केंद्र सरकार इस पर गंभीरता से काम कर रही है। जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।” —
जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने को लेकर लंबे समय से चर्चा जारी है और अब केंद्रीय कानून मंत्री के इस बयान से उम्मीदें फिर से तेज हो गई हैं। फिलहाल सबकी नजर केंद्र सरकार के अगले कदम पर टिकी है।
टैग्स:
शेयर करें
संबंधित खबरें

IND vs JPN: अक्षर पटेल की वाइड गेंद का फैसला बदलना सही? ICC के नियम को आसानी से समझें; भारत उलटफेर से बचा

चढ़ावा चोरी मामले में तीन और आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज होगी सुनवाई

दिल्ली में कॉलेज छात्रा के साथ छेड़खानी, बाइक सवार लोगों ने की अश्लील हरकतें; धक्का देकर हो गए फरार

नीट पेपर लीक: फास्ट ट्रैक कोर्ट में जरूरी दस्तावेज नहीं दे सकी CBI, अब तीन अगस्त को होगी अगली सुनवाई

