कांग्रेस vs कांग्रेस इन पंजाब।। Channi vs राजा बेडिंग
पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल के बाद शुरू हुई अंदरूनी खींचतान अब खुली शक्ति-परीक्षा में बदलती नजर आ रही

कांग्रेस vs कांग्रेस इन पंजाब।। Channi vs राजा बेडिंग
पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल के बाद शुरू हुई अंदरूनी खींचतान अब खुली शक्ति-परीक्षा में बदलती नजर आ रही है। प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को लेकर असंतोष अब बंद कमरों से बाहर आ चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के मोरिंडा स्थित आवास पर लगातार दूसरे दिन नेताओं का जमावड़ा लगा, जहां पार्टी नेतृत्व और खासकर राजा वडिंग की कार्यशैली पर खुलकर सवाल उठे।
पूरे घटनाक्रम ने साफ कर दिया है कि पंजाब कांग्रेस के भीतर अब लड़ाई सिर्फ पदों की नहीं, बल्कि 2027 के सत्ता चेहरे की है। चन्नी को कांग्रेस कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाए जाने के बाद उनके आवास पर समर्थक नेताओं का पहुंचना अपने आप में बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। बैठक में पहुंचे कांग्रेस नेता तरसेम सिंह डीसी ने सीधे राजा वडिंग को निशाने पर लिया। तरसेम डीसी ने कहा कि राजा वडिंग के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार नहीं बना सकती क्योंकि जनता उनका समर्थन नहीं करती। जनता चाहती थी कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बदला जाए। लोग चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का अगला मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।
यह बयान सिर्फ व्यक्तिगत राय नहीं, बल्कि चन्नी कैंप की रणनीतिक लाइन माना जा रहा है। राजा वडिंग की स्वीकार्यता पर सवाल खड़े करो और चन्नी को विकल्प के रूप में स्थापित करो।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मौजूद कई नेताओं और पूर्व विधायकों ने भी दो टूक कहा कि राजा वडिंग को संगठन की कमान नहीं दी जानी चाहिए थी। नेताओं का तर्क था कि 2022 की हार और उसके बाद के राजनीतिक प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को बदलाव की उम्मीद थी।
हालांकि, हाईकमान ने वही नेतृत्व बरकरार रखकर गलत संदेश दिया। एक वरिष्ठ नेता ने यहां तक कहा कि यदि पार्टी मौजूदा ढांचे के साथ आगे बढ़ती रही तो जमीनी स्तर पर कांग्रेस की वापसी मुश्किल हो सकती है।
#channi
#punjabcongress
टैग्स:
शेयर करें
संबंधित खबरें

IND vs JPN: अक्षर पटेल की वाइड गेंद का फैसला बदलना सही? ICC के नियम को आसानी से समझें; भारत उलटफेर से बचा

चढ़ावा चोरी मामले में तीन और आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज होगी सुनवाई

दिल्ली में कॉलेज छात्रा के साथ छेड़खानी, बाइक सवार लोगों ने की अश्लील हरकतें; धक्का देकर हो गए फरार

नीट पेपर लीक: फास्ट ट्रैक कोर्ट में जरूरी दस्तावेज नहीं दे सकी CBI, अब तीन अगस्त को होगी अगली सुनवाई

