उधमपुर के रामनगर में 4 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा होली पर्व, युवाओं में खासा उत्साह
उधमपुर: देशभर की तरह रंगों का पावन पर्व होली जिला उधमपुर की तहसील रामनगर में भी बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

उधमपुर के रामनगर में 4 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा होली पर्व, युवाओं में खासा उत्साह
Report by Sunny Gupta Ramnagar
उधमपुर के रामनगर में 4 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा होली पर्व, युवाओं में खासा उत्साह
उधमपुर: देशभर की तरह रंगों का पावन पर्व होली जिला उधमपुर की तहसील रामनगर में भी बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भी 4 मार्च को होली का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
रामनगर के बाजारों में इन दिनों खासा रौनक देखने को मिल रही है। दुकानों पर पिचकारियां, रंग-गुलाल और होली से जुड़ा अन्य सामान जमकर बिक रहा है। लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।
युवाओं में होली को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। युवाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 मार्च को दोपहर 2 बजे Radha Krishna Mandir, गुप्ता चौक से होली का भव्य जुलूस निकाला जाएगा।
यह जुलूस चिल्ली चौक से होते हुए नत्था सिंह पार्क में संपन्न होगा। पार्क में डीजे, ढोल-नगाड़ों और रंगों के साथ होली का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा।
युवाओं में से आकाश खड़का ने बातचीत के दौरान कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए सभी लोगों से जुलूस में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
रामनगर में होली को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और पूरा क्षेत्र रंगों के इस पर्व के स्वागत के लिए तैयार है।
टैग्स:
शेयर करें
संबंधित खबरें

Statehood delay, joblessness, power-water crisis hurting people: Dr Manohar

4 महीने से पानी की सप्लाई ठप्प, समस्या बताने के बावजूद नहीं हुआ समाधान

मिशन युवा योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के दिए निर्देश ए.डी.सी. की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

ए.डी.सी. बसोहली ने ईद-उल-अजहा के इंतजामों का लिया जायजा, जरूरी निर्देश दिए

