Diani पंचायत घर में सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा पेंशन सत्यापन व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच Pardeep Lalotra ने की।

Diani पंचायत घर में सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा पेंशन सत्यापन व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Diani,Bureau report,230226
Diani पंचायत घर में सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा पेंशन सत्यापन व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Social Welfare Department Samba द्वारा आज पंचायत घर डायनी में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन से संबंधित सत्यापन शिविर एवं सामाजिक कल्याण योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच Pardeep Lalotra ने की।
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया तथा पात्र लोगों को विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत आवेदन और प्रक्रिया की जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
यह कार्यक्रम Panchayat Ghar Diani में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, वरिष्ठ नागरिक और महिलाएं मौजूद रहीं।
इसके साथ ही District Child Protection Unit Samba की ओर से “बाल विवाह को ना कहें” विषय पर भी जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। अधिकारियों ने बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों और बच्चों के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा समाज से इस कुप्रथा को समाप्त करने की अपील की।
कार्यक्रम का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा सामाजिक मुद्दों पर जनजागरूकता बढ़ाना रहा। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।
टैग्स:
शेयर करें
संबंधित खबरें

IND vs JPN: अक्षर पटेल की वाइड गेंद का फैसला बदलना सही? ICC के नियम को आसानी से समझें; भारत उलटफेर से बचा

चढ़ावा चोरी मामले में तीन और आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज होगी सुनवाई

दिल्ली में कॉलेज छात्रा के साथ छेड़खानी, बाइक सवार लोगों ने की अश्लील हरकतें; धक्का देकर हो गए फरार

नीट पेपर लीक: फास्ट ट्रैक कोर्ट में जरूरी दस्तावेज नहीं दे सकी CBI, अब तीन अगस्त को होगी अगली सुनवाई

