नशे खिलाफ जनजागरूकता के लिए LG मनोज सिंह कठुआ पहुंचे
कठुआ में नशे के खिलाफ जनजागरूकता को लेकर एक प्रभावशाली पहल देखने को मिली,

नशे खिलाफ जनजागरूकता के लिए LG मनोज सिंह कठुआ पहुंचे
कठुआ,ब्यूरो रिपोर्ट
कठुआ में नशे के खिलाफ जनजागरूकता को लेकर एक प्रभावशाली पहल देखने को मिली, जहां शहर में नशा मुक्त पद यात्रा का आयोजन किया गया। यह पद यात्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ से शुरू होकर गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कठुआ (GDC Kathua) तक निकाली गई।
इस पद यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्रों, सामाजिक संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” और “Say No to Drugs” जैसे संदेश दिए। पूरे मार्ग में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और स्वस्थ समाज के निर्माण का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना था। यात्रा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है, इसलिए इसके खिलाफ सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
अंत में GDC कठुआ पहुंचकर कार्यक्रम का समापन किया गया, जहां जागरूकता संबोधन और शपथ ग्रहण भी कराया गया।
टैग्स:
शेयर करें
संबंधित खबरें

IND vs JPN: अक्षर पटेल की वाइड गेंद का फैसला बदलना सही? ICC के नियम को आसानी से समझें; भारत उलटफेर से बचा

चढ़ावा चोरी मामले में तीन और आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज होगी सुनवाई

दिल्ली में कॉलेज छात्रा के साथ छेड़खानी, बाइक सवार लोगों ने की अश्लील हरकतें; धक्का देकर हो गए फरार

नीट पेपर लीक: फास्ट ट्रैक कोर्ट में जरूरी दस्तावेज नहीं दे सकी CBI, अब तीन अगस्त को होगी अगली सुनवाई

