मिशन युवा योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के दिए निर्देश ए.डी.सी. की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
मिशन युवा योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के दिए निर्देश ए.डी.सी. की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

मिशन युवा योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के दिए निर्देश ए.डी.सी. की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
मिशन युवा योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के दिए निर्देश
ए.डी.सी. की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
बसोहली, (सुशील सिंह): ए.डी.सी. ऑफिस चेंबर में मिशन युवा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ए.डी.सी पंकज भगोत्रा ने की। इस अवसर पर एस.डी.ए.ओ. रवि सिंह चौहान, जे एण्ड के बैंक के मैनेजर गौतम शर्मा, बिजनेस हेल्प डेस्क लीड साहिल, मिशन युवा कोऑर्डिनेटर नैंसी शर्मा तथा युवा दूत उपस्थित रहे। ए.डी.सी ने सबसे पहले युवा दूतों की प्रोग्रेस रिपोर्ट के बारे में जानकारी प्राप्त जे एंड के बैंक के मैनेजर ने अधिकारी को बताया कि उनके पास अब तक बसोहली टाउन तथा बसोहली रूरल के लगभग 120 केस अप्रूव होकर पहुंचे हैं। जिनमें से 57 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया गया है। जबकि शेष मिशन युवा के अंतर्गत अप्रूवल हुए केसों द्वारा फोन कॉल करने पर भी रुचि नहीं दिखाई जा रही है जिसके लिए उन्हें रिमाइंडर भेजे जा रहे हैं। बिजनेस हेल्प डेस्क लीड ने अधिकारी को बताया कि अब तक नगर परिषद बसोहली से 95 केस, बसोहली रूरल से 120 केस, महानपुर से 96 केस, धार महानपुर से 62 केस तथा शीतल नगर ब्लाक से 117 केस अप्रूव हुए हैं जिन्हें संबंधित बैंकों तक पहुंचा दिया गया है। ए.डी.सी ने युवा दूतों को दिशा निर्देश जारी किए कि वह रोजाना लोगों से मिलकर सरकार द्वारा रोजगार से संबंधित चलाए जा रहे मिशन युवा के बारे में लोगों को जानकारी दें। वह हर महीने 4 लाभार्थियों को पोर्टल पर रजिस्टर्ड करें। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही करने वाले युवा दूतों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ए.डी.सी ने बताया कि हर महीने 29 या 30 तारीख को मिशन युवा के लिए बैठक का आयोजन उनके ऑफिस चेंबर में किया जाएगा जिसमें सभी युवा दूतों के कार्य की समीक्षा होगी। इसके बाद सभी को नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर कार्यक्रम के अंतर्गत शपथ भी दिलवाई गई। इसके पश्चात ए.डी.सी ने तहसील कार्यालय परिसर में स्वयं गणना के लिए आयोजित कैंप का दौरा कर निरीक्षण किया और प्रोग्रेस रिपोर्ट के बारे में जानकारी हासिल की। वहां भी नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर मिशन के अंतर्गत उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नागरिकों को शपथ भी दिलवाई गई। इस दौरान उनके साथ तहसीलदार सागर विश्व कर्मा तथा ई.ओ/खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार उपस्थित रहे।
टैग्स:
शेयर करें
संबंधित खबरें

Statehood delay, joblessness, power-water crisis hurting people: Dr Manohar

4 महीने से पानी की सप्लाई ठप्प, समस्या बताने के बावजूद नहीं हुआ समाधान

ए.डी.सी. बसोहली ने ईद-उल-अजहा के इंतजामों का लिया जायजा, जरूरी निर्देश दिए

Anantnag Police Destroys Over 522 Kgs of Contraband Substances Seized in Different Cases

