4 महीने से पानी की सप्लाई ठप्प, समस्या बताने के बावजूद नहीं हुआ समाधान
4 महीने से पानी की सप्लाई ठप्प, समस्या बताने के बावजूद नहीं हुआ समाधान जल्द समस्या के समाधान की उठाई मांग

4 महीने से पानी की सप्लाई ठप्प, समस्या बताने के बावजूद नहीं हुआ समाधान
4 महीने से पानी की सप्लाई ठप्प, समस्या बताने के बावजूद नहीं हुआ समाधान
जल्द समस्या के समाधान की उठाई मांग
बसोहली, (सुशील सिंह): बसोहली वाटर स्पोर्ट्स बिल्डिंग के नजदीक पिछले लगभग चार महीनों से पानी की सप्लाई बंद पड़ी है। इसके कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों में पूर्ण चंद, शंकर दास, अशोक कुमार और अन्य लोगों ने बताया कि संबंधित विभाग को समस्या के बारे में कई बार अवगत करवाया है, लेकिन इसके बावजूद आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। पानी जैसी मूलभूत सुविधा के अभाव में लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। गर्मी का मौसम चल रहा है स्थिति और अधिक गंभीर हो चुकी है। लोगों को निजी टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की गई, लेकिन केवल आश्वासन ही मिले। लोगों ने कहा कि जल्द समाधान नहीं किया गया तो लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी
टैग्स:
शेयर करें
संबंधित खबरें

IND vs JPN: अक्षर पटेल की वाइड गेंद का फैसला बदलना सही? ICC के नियम को आसानी से समझें; भारत उलटफेर से बचा

चढ़ावा चोरी मामले में तीन और आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज होगी सुनवाई

दिल्ली में कॉलेज छात्रा के साथ छेड़खानी, बाइक सवार लोगों ने की अश्लील हरकतें; धक्का देकर हो गए फरार

नीट पेपर लीक: फास्ट ट्रैक कोर्ट में जरूरी दस्तावेज नहीं दे सकी CBI, अब तीन अगस्त को होगी अगली सुनवाई

