किश्तवाड़ ऑपरेशन पर मेजर जनरल का बड़ा बयान
Kishtwar, जम्मू-कश्मीर | ऑपरेशन त्राशी-I पर बड़ा बयान

किश्तवाड़ ऑपरेशन पर मेजर जनरल का बड़ा बयान
Report by Sunny Gupta
Kishtwar, जम्मू-कश्मीर | ऑपरेशन त्राशी-I पर बड़ा बयान
Counter Insurgency Force Delta के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) मेजर जनरल ए.पी.एस. बल, एसएम ने हाल ही में संपन्न हुए ऑपरेशन त्राशी-I को लेकर बड़ा बयान दिया है।
मेजर जनरल ए.पी.एस. बल ने कहा कि हाल ही में सफलतापूर्वक पूरा किया गया ऑपरेशन त्राशी दृढ़ता, स्पष्ट सोच, बेहतर योजना और महीनों की लगातार मेहनत का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में सभी सुरक्षा बलों और एजेंसियों ने मिलकर एक एकीकृत रणनीति के तहत काम किया।
उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन की सबसे बड़ी खासियत हर स्तर पर बेहतरीन तालमेल रहा। ज़मीन पर तैनात जवानों से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों, सह-कमांडरों, एडीजी, आईजी, डीजीपी और आर्मी कमांडर तक—हर किसी ने इस मिशन की सफलता में अहम योगदान दिया।
मेजर जनरल बल ने जोर देकर कहा कि पूरे अभियान को बेहद शांत, संयमित और सामूहिक तरीके से अंजाम दिया गया, जिसकी वजह से बड़ी सफलता हासिल हुई। खास बात यह रही कि इस ऑपरेशन में किसी भी जवान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
हालांकि, उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान बहादुर डॉग ‘टायसन’ ने ऑपरेशन की शुरुआत की और वीरता दिखाते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने टायसन की बहादुरी को सलाम करते हुए कहा कि उसकी कुर्बानी को हमेशा याद रखा जाएगा।
टैग्स:
शेयर करें
संबंधित खबरें

IND vs JPN: अक्षर पटेल की वाइड गेंद का फैसला बदलना सही? ICC के नियम को आसानी से समझें; भारत उलटफेर से बचा

चढ़ावा चोरी मामले में तीन और आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज होगी सुनवाई

दिल्ली में कॉलेज छात्रा के साथ छेड़खानी, बाइक सवार लोगों ने की अश्लील हरकतें; धक्का देकर हो गए फरार

नीट पेपर लीक: फास्ट ट्रैक कोर्ट में जरूरी दस्तावेज नहीं दे सकी CBI, अब तीन अगस्त को होगी अगली सुनवाई

