DDC मीरा साहिब विद्या मोटन ने पंचायत बन सुल्तान अपर के शहीद भगत सिंह पार्क में विकास कार्यों का उद्घाटन किया
जिला विकास परिषद सदस्य मीरा साहिब विद्या मोटन ने शुक्रवार को पंचायत बन सुल्तान अपर के अधीन आने वाली शहीद भगत सिंह पार्क में लगभग 10 लाख रुपए की लागत से हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया

DDC मीरा साहिब विद्या मोटन ने पंचायत बन सुल्तान अपर के शहीद भगत सिंह पार्क में विकास कार्यों का उद्घाटन किया
आरएस पुरा, Jammu,23 फरवरी,sohan choudhary,
जिला विकास परिषद सदस्य मीरा साहिब विद्या मोटन ने शुक्रवार को पंचायत बन सुल्तान अपर के अधीन आने वाली शहीद भगत सिंह पार्क में लगभग 10 लाख रुपए की लागत से हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस मौके पर पंचायत के पूर्व सरपंच एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट देवराज शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप शर्मा, चंपा देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला विकास परिषद सदस्य मीरा साहिब विद्या मोटन ने कहा कि मीरा साहिब कस्बे स्थित शहीद भगत सिंह पार्क के विकास के लिए उन्होंने लगभग 10 लाख रुपए की राशि मंजूर की थी जिसके तहत पार्क में बैठने के लिए बेंच तथा टाइल्स लगाने का कार्य पूरा हुआ है। इसके अलावा पार्क में अन्य विकास कार्य भी करवाए गए हैं जिनका आज उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत के पूर्व सरपंच एडवोकेट देवराज शर्मा ने सरपंच बनने के बाद लगातार पार्क के विकास के लिए प्रयास किया और उनके प्रयासों के कारण ही आज पार्क की हालत में काफी सुधार हुआ है। जिला विकास परिषद सदस्य ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि आने वाले समय में भी पार्क विकास के लिए काम किया जाए। इस मौके पर पूर्व सरपंच एडवोकेट देवराज शर्मा ने जिला विकास परिषद सदस्य का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके प्रयासों के कारण पंचायत में काफी विकास कार्य हुए हैं और उन्होंने शहीद भगत सिंह पार्क के विकास के लिए भी राशि मंजूर की थी और विकास कार्य पूरे होने पर आज उनका उद्घाटन किया गया है। इस मौके पर रविंद्र शर्मा, कुंदन लाल शर्मा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
टैग्स:
शेयर करें
संबंधित खबरें

IND vs JPN: अक्षर पटेल की वाइड गेंद का फैसला बदलना सही? ICC के नियम को आसानी से समझें; भारत उलटफेर से बचा

चढ़ावा चोरी मामले में तीन और आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज होगी सुनवाई

दिल्ली में कॉलेज छात्रा के साथ छेड़खानी, बाइक सवार लोगों ने की अश्लील हरकतें; धक्का देकर हो गए फरार

नीट पेपर लीक: फास्ट ट्रैक कोर्ट में जरूरी दस्तावेज नहीं दे सकी CBI, अब तीन अगस्त को होगी अगली सुनवाई

