भारतीय जनता पार्टी ट्रांसपोर्ट प्रकोष्ठ के सह संयोजक स. कमलप्रीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
भारतीय जनता पार्टी ट्रांसपोर्ट प्रकोष्ठ के सह संयोजक स. कमलप्रीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित

भारतीय जनता पार्टी ट्रांसपोर्ट प्रकोष्ठ के सह संयोजक स. कमलप्रीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
आरएस पुरा, 16 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी ट्रांसपोर्ट प्रकोष्ठ की तरफ से गुरुवार को गाड़ीगढ क्षेत्र में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल द्वारा जम्मू कश्मीर को नशा मुक्त बनाने हेतु शुरू किए गए नशा मुक्ति अभियान की प्रशंसा की गई तथा राज्यपाल के इस फैसले का स्वागत किया गया।भारतीय जनता पार्टी ट्रांसपोर्ट प्रकोष्ठ के सह संयोजक स. कमलप्रीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक के दौरान प्रकोष्ठ के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। इस मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा ट्रांसपोर्ट प्रकोष्ठ के सहसंयोजक कमलप्रीत सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर को नशा मुक्त बनाने हेतु उप राज्यपाल की तरफ से लगातार सौ दिनों तक चलने वाले नशा मुक्त अभियान चलाया गया है जिसे भाजपा ट्रांसपोर्ट प्रकोष्ठ उप राज्यपाल के इस पहल की स्वागत करता है और इस फैसले से लगता है कि जम्मू कश्मीर नशा मुक्त होने की तरफ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस अभियान के साथ जुड़े। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने महिलाओं को राजनीतिक में सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति बंधन अधिनियम का भी स्वागत करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया और कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से बनाया गया एक महत्वपूर्ण कानून है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से महिलाओं की राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करने के लिए भाजपा ट्रांसपोर्ट प्रकोष्ठ की तरफ से आने वाले दिनों में एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक के दौरान पार्टी के अन्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखें।
टैग्स:
शेयर करें
संबंधित खबरें

रोहित शर्मा के लिए वर्ल्ड कप 2027 का क्या है गंभीर-अगरकर का प्लान? पूर्व क्रिकेटर ने खोला ड्रेसिंग रूम के अंदर का राज

'खत्म हो रही हैं अमेरिका की मिसाइलें', रिपोर्ट में दावा; ट्रंप ने ईरान पर हमला रोकने के लिए कहा

ब्लैक सी में भारतीय की मौत के बाद अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी

BIG BIG BREAKING..…..शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

