बांग्लादेश के विदेश मंत्री पहली भारत यात्रा पर पहुंचने वाले हैं
इंडियन ओशन कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए मॉरीशस जाते समय नई दिल्ली में रुकेंगे

बांग्लादेश के विदेश मंत्री पहली भारत यात्रा पर पहुंचने वाले हैं
दिल्ली,सुनीत कुमार
बांग्लादेश के विदेश मंत्री पहली भारत यात्रा पर पहुंचने वाले हैं। वह इंडियन ओशन कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए मॉरीशस जाते समय नई दिल्ली में रुकेंगे। फरवरी में प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई सरकार के किसी वरिष्ठ सदस्य की यह पहली भारत यात्रा होगी। इसके साथ ही अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार गिराए जाने के बाद यह किसी शीर्ष अधिकारी का पहला दौरा भी होगा। इस दौरे से दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब ढाका और नई दिल्ली संबंधों को फिर से मजबूत कर रहे हैं। मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के दौरान दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी और संबंध निचले स्तर पर पहुंच गए थे। खलीलुर रहमान ने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के तौर पर काम किया था।गंगा के पानी के बंटवारे के लिए भारत और बांग्लादेश ने 1996 में एक संधि पर हस्ताक्षर किए थे। उस समय शेख हसीना प्रधानमंत्री थीं। संधि के मैकेनिज्म के तहत, हर साल 1 जनवरी से 31 मई के बीच गंगा के पानी का बंटवारा किया जाता है। यह समय गंगा में पानी की कमी का होता है।वर्तमान में 11 मार्च से 11 मई के बीच दोनों देशों को 10-10 दिन के लिए 35000 क्यूसेक पानी मिलता है। तीन दशक बाद 2026 में इस समझौते की अवधि समाप्त हो रही है। इसके बाद पानी के बंटवारे के लिए इसकी नवीनीकरण करना होगाहाल के हफ्तों में संधि के नवीनीकरण पर काफी ध्यान दिया गया है। इसके तहत भारत और बांग्लादेश की टीमें दोनों देशों में जल संबंधी और तकनीकी आकलन कर रही हैं। भारत चाहता है कि नदियों के पानी का बंटवारा सही तरीके से हो जिसमें भारत की जरूरतों का ध्यान रखा जाए। इसलिए समझौते पर फिर से विचार करना जरूरी है। सिंचाई, बंदरगाह की देखभाल और बिजली उत्पादन के लिए संधि में बदलाव चाहता है। सूत्रों के अनुसार, रहमान के दौरे पर बांग्लादेश की तरफ से ईंधन की अतिरिक्त आपूर्ति के लिए ढाका के हाल ही में किए गए अनुरोध का मुद्दा उठाए जाने की उम्मीद है। बांग्लादेश में पैदा हुए ऊर्जा संकट के मद्देनजर यह अनुरोध किया गया है, जो ईरान के साथ युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने का कारण हुआ है।
टैग्स:
शेयर करें
संबंधित खबरें

*दंगल आयोजन - विशेष संदेश* *जय बजरंग बली! जय मिट्टी की कुश्ती!*

बैसाखी उत्सव-2026 के पावन अवसर पर बिलावर स्थित पवित्र काली माता मंदिर परिसर में आयोजित भव्य सांस्कृतिक समारोह

JKBADC Mourns Loss of Lives in Udhampur–Ramnagar Bus Accident

आज गाँव राठुआ , तहसील हीरानगर में भीम आर्मी की एक महत्वपूर्ण मीटिंग सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

