दावोस में दहाड़ा EU, पहली बार ट्रंप को उन्हीं की भाषा में दिया जवाब, मैक्रों ने गुंडा तक कह डाला
दावोस में यूरोपीय देश ने जो किया वो दुनिया ने पहली बार देखा है. मैक्रों से लेकर मार्क कार्ने तक ट्रंप को उन्हीं की भाषा में जवाब देते दिखाई दिए हैं. मैक्रों ने अमेरिका को टैरिफ दादागीरी के खिलाफ 'बजूका एक्शन' की धमकी दी है और ट्रंप को गुंडा तक कह डाला है. यही नहीं मैक्रों ने ट्रंप की क्लास लगाते हुए चीन को भी नहीं छोड़ा है. इसके अलावा कार्ने ने ये भी बताया है कि ट्रंप किस तरह दुनिया की अर्थव्यवस्था को बर्बादी की कगार पर ले जा रहे हैं.

दावोस में दहाड़ा EU, पहली बार ट्रंप को उन्हीं की भाषा में दिया जवाब, मैक्रों ने गुंडा तक कह डाला
दावोस: यूरोपीय देश को धक्का देने के बाद ट्रंप ने अपने पैर में कुल्हाडी मार ली है. दावोस के मंच से EU के कई बड़े-बड़े नेताओं ने एक सुर में ट्रंप को जमकर खरी-खोटी सुनाई हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति की ‘टैरिफ वाली धमकियों’ पर हमला बोलते हुए मैक्रों ने साफ कर दिया है कि यूरोप झुकने के मूड में नहीं है. मैक्रों ने दावोस में साफ कह दिया कि अगर अमेरिका ने टैरिफ के जरिए यूरोप को डराने की कोशिश की, तो वे अपने ‘एंटी-कोएर्शन इंस्ट्रूमेंट’ यानी ‘ट्रेड बजूका’ का इस्तेमाल करने से नहीं हिचकिचाएंगे. मैक्रों ने ट्रंप को आईना दिखाते हुए कहा ‘हमें गुंडों से ज्यादा सम्मान पसंद है’.
मैक्रों ने उड़ाईं धज्जियां
मैक्रों ने बिना नाम लिए ट्रंप की उन नीतियों की धज्जियां उड़ाईं, जो दुनिया को अराजकता की ओर धकेल रही हैं. मैक्रों ने अमेरिका द्वारा यूरोप पर लगाए जाने वाले टैरिफ और ‘ग्रीनलैंड विवाद’ को ‘बेवकूफाना’ और ‘अनावश्यक आक्रामकता’ बताया. उन्होंने ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ को उन्होंने संयुक्त राष्ट्र (UN) का विकल्प मानने से इनकार कर दिया.
चीन को भी नहीं छोड़ा
मैक्रों ने आरोप लगाया कि अमेरिका जानबूझकर यूरोप को कमजोर और अपना ‘गुलाम’ बनाना चाहता है. सिर्फ अमेरिका ही नहीं, मैक्रों की रडार पर चीन भी था. उन्होंने चीन की ‘एक्सेस कैपेसिटी’ यानी जरूरत से ज्यादा उत्पादन पर हमला बोलते हुए कहा कि चीन अपनी सड़ती हुई औद्योगिक नीतियों से यूरोप के बाजारों को ध्वस्त करना चाहता है.
टैग्स:
शेयर करें
संबंधित खबरें

कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट 6 घंटे बंद रहा:सर्च करने पर लिखा आ रहा था- प्रोफाइल उपलब्ध नहीं; फैंस अनुष्का से वजह पूछ रहे थे

देश के लिए पारदर्शी, निष्पक्ष एआई परिवेश क्यों है जरूरी? पीएम मोदी ने बताई अहम बात

आज का मौसम 30 जनवरी: बर्फबारी बढ़ाएगी ठंड, 9 राज्यों में शीतलहर तो 5 राज्यों में बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

PAK vs AUS: पाकिस्तान को ही बाबर आजम पर भरोसा नहीं, टी20 विश्व कप से पहले दिया 440 वोल्ट का झटका

वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान का ड्रामा, आइसलैंड के बाद अब इस देश ने भी लिए मजे
ट्रेंडिंग अभी
No trending articles available
