Americares India ने आरएस पुरा में 50 जरूरतमंद परिवारों को बांटी राहत किट
Americares India ने आरएस पुरा में 50 जरूरतमंद परिवारों को बांटी राहत किट

Americares India ने आरएस पुरा में 50 जरूरतमंद परिवारों को बांटी राहत किट
आरएस पुरा, 19 फरवरी:
गैर सरकारी संस्था Americares India ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए आरएस पुरा के गांव कलोऐ में लगभग 50 जरूरतमंद परिवारों को राहत किट बांटी।
संस्था ने बताया कि यह राहत सामग्री Johnson & Johnson के सहयोग से दी गई है। साथ ही लोगों तक राहत किट पहुंचाने में Plan Foundation ने भी सहयोग किया।
इस कार्यक्रम में पंचायत के पूर्व सरपंच ओंकार सिंह, चैन सिंह, चेतना सिंह और राधिका शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
राहत किट में दवाइयों के साथ-साथ रोजमर्रा के उपयोग की जरूरी चीजें शामिल थीं।
पूर्व सरपंच ओंकार सिंह ने संस्था का धन्यवाद करते हुए कहा कि बाढ़ के समय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। ऐसे समय में जरूरतमंद परिवारों की मदद करना सराहनीय कदम है।
संस्था के सदस्यों ने बताया कि मीरा साहिब और गाड़ीगढ़ क्षेत्र में भी जरूरतमंद परिवारों को राहत किट वितरित की गई है।
शेयर करें
संबंधित खबरें

रोहित शर्मा के लिए वर्ल्ड कप 2027 का क्या है गंभीर-अगरकर का प्लान? पूर्व क्रिकेटर ने खोला ड्रेसिंग रूम के अंदर का राज

'खत्म हो रही हैं अमेरिका की मिसाइलें', रिपोर्ट में दावा; ट्रंप ने ईरान पर हमला रोकने के लिए कहा

ब्लैक सी में भारतीय की मौत के बाद अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी

BIG BIG BREAKING..…..शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

