आरएस पुरा में संत गोरा जी महाराज का 702वां प्रकाश उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया
आरएस पुरा में संत गोरा जी महाराज का 702वां प्रकाश उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया
आरएस पुरा, 27 फरवरी। आरएस पुरा कस्बे के वार्ड नंबर एक स्थित प्रजापति भवन में शुक्रवार को संत गोरा जी महाराज का 702वां प्रकाश उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रजापति भवन में सुबह हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसके बाद विशेष पूजा अर्चना की गई।
उत्सव के मुख्य आकर्षण स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज के अमृत रूपी प्रवचनों रहे, जिन्होंने श्रद्धालुओं को संत गोरा जी महाराज के जीवन के बारे में बताया और उनके कार्यों और सिद्धांतों का गुणगान किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को संत गोरा जी के जीवन के आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की गई।
प्रजापति भवन के प्रधान बलविंदर कुमार पा, ओमप्रकाश जोजरा, जसपाल और कमेटी के अन्य सदस्य भी इस धार्मिक अवसर पर उपस्थित रहे। प्रधान ने बताया कि प्रजापति भवन हर साल संत गोरा जी महाराज का प्रकाश उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।
उन्होंने कहा कि संत गोरा जी महाराज ने हमेशा इंसान को प्रभु भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया और समाज की बेहतरी के लिए मेहनत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े हुए लोग भी प्रजापति भवन पहुंचे और संत गोरा जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
उत्सव में सभी श्रद्धालुओं ने एकजुट होकर संत गोरा जी महाराज के आदर्शों को अपनाने और उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
शेयर करें
संबंधित खबरें

नीट पेपर लीक: फास्ट ट्रैक कोर्ट में जरूरी दस्तावेज नहीं दे सकी CBI, अब तीन अगस्त को होगी अगली सुनवाई

रोहित शर्मा के लिए वर्ल्ड कप 2027 का क्या है गंभीर-अगरकर का प्लान? पूर्व क्रिकेटर ने खोला ड्रेसिंग रूम के अंदर का राज

'खत्म हो रही हैं अमेरिका की मिसाइलें', रिपोर्ट में दावा; ट्रंप ने ईरान पर हमला रोकने के लिए कहा

ब्लैक सी में भारतीय की मौत के बाद अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी

