शिखर धवन ने फिर रचाई शादी....
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ Shikhar Dhawan एक बार फिर अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर चर्चा में हैं।

शिखर धवन ने फिर रचाई शादी....
दिल्ली,स्पोर्ट्स डेस्क
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ Shikhar Dhawan एक बार फिर अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि शिखर धवन ने आयरिश मूल की सोफी शाइन के साथ शादी कर ली है। शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं।
इसी बीच टीम इंडिया के स्पिनर Yuzvendra Chahal ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धवन और सोफी शाइन बेहद खुश नजर आ रहे हैं और जमकर जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं।
चहल ने वीडियो शेयर करते हुए खास मैसेज भी लिखा – “मेरे भाई को नई पारी की शुरुआत की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप दोनों हमेशा खुश रहें।”
वीडियो में शादी समारोह का माहौल काफी खुशनुमा दिख रहा है। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में यह समारोह संपन्न हुआ। धवन पारंपरिक परिधान में नजर आए, वहीं सोफी शाइन भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
गौरतलब है कि शिखर धवन पहले भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। अब फैंस उनकी नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
टैग्स:
शेयर करें
संबंधित खबरें

IND vs JPN: अक्षर पटेल की वाइड गेंद का फैसला बदलना सही? ICC के नियम को आसानी से समझें; भारत उलटफेर से बचा

चढ़ावा चोरी मामले में तीन और आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज होगी सुनवाई

दिल्ली में कॉलेज छात्रा के साथ छेड़खानी, बाइक सवार लोगों ने की अश्लील हरकतें; धक्का देकर हो गए फरार

नीट पेपर लीक: फास्ट ट्रैक कोर्ट में जरूरी दस्तावेज नहीं दे सकी CBI, अब तीन अगस्त को होगी अगली सुनवाई

